Bhopal news; Minister Mishra gave statement on speculations of BJP leader joining Congress

news2news

Bhopal news; Minister Mishra gave statement on speculations of BJP leader joining Congress

mp bhopal news bhopal. Home Minister Narottam Mishra (narotam mishra)[) नेता दीपक जोशी के कांग्रेस (congress) में शामिल(join) होने की अटकालों (possibility) पर बयान देते हुए कहा है कि वे एक समर्पित व्यक्ति हैं और मेरे साथ मंत्रिमंडल(cabinate) में भी रहे हैं, हम सभी हमेशा (always) उनके साथ हैं। स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और भाजपा सरकार में पहले मंत्री रह चुके दीपक जोशी की कांग्रेस पार्टी में जाने की संभावना और बढ़ गयी है। इस संबंध में एक दिन पहले उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनकी चर्चा हुई है। दीपक जोशी ने कहा कि अपने निर्णय को लेकर वह सभी को अवगत कराते हुए निर्णय लेंगे। दीपक जोशी के कांग्रेस पार्टी में जाने की अटकलों से मध्यप्रदेश के राजनैतिक गलियारों में खलबली सी मच गई है।

दीपक जोशी को मनाने की हो रही है कोशिश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपक जोशी के बयान के बाद कहा है कि वह योग्य व्यक्ति हैं,  राजनीतिक संत कहे जाने वाले कैलाश जोशी के पुत्र हैं। गृहमंत्री ने कहा कि जिस वट वृक्ष की छाया में नरोत्तम मिश्रा जैसे कई लोग पार्टी से जुड़े। उन्होंने कहा कि दीपक जोशी हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और हम सभी उनके साथ हमेशा हैं। दीपक के कांग्रेस में जाने की अटकलों से जहां कांग्रेस पार्टी में उत्साह नजर आ रहा है वहीं मध्यप्रदेश भाजपा में सिकन बढ़ रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता दीपक जोशी से लगातार संपर्क साध कर मनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेतृत्व को यह भी डर है कि यदि कैलाश जोशी के पुत्र पार्टी़ छोड़ कर जाते हैं तो आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

Leave a Comment